PM Narendra Modi Raksha Bandhan Celebration || Image- PMO India File
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए। (PM Modi Raksha Bandhan Celebration) हर साल की तरह इस बार भी स्कूली छात्राओं ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचकर उनकी कलाई पर राखी बांधी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। वीडियो में वे बच्चों से गर्मजोशी से मिलते और उनके साथ बातचीत करते नजर आए। उन्होंने बच्चों के साथ हाथ मिलाया और हाई-फाइव भी किया। एक बच्ची ने प्रधानमंत्री से उनके बचपन के सपने के बारे में पूछा। इस पर मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, “आप लोगों से मिलना।” प्रधानमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, एकता और आपसी विश्वास के रिश्ते को और मजबूत करने वाला त्योहार है।
Raksha Bandhan at LKM this morning.
How did you mark this festival? pic.twitter.com/UOuRosAIJM
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
High fives, smiles and more during today’s Raksha Bandhan celebrations at 7, LKM. pic.twitter.com/dMTJHxlVhH
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राष्ट्रपति भवन में बच्चों और विभिन्न स्कूलों व संगठनों के विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन मनाया। (PM Modi Raksha Bandhan Celebration) इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का महत्व केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा परिवार के सदस्यों, दोस्तों और यहां तक कि पेड़ों को भी बांधा जा सकता है। यह प्रेम और देखभाल के रिश्ते का प्रतीक है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने देश के विभिन्न भागों से आए बच्चों के साथ राष्ट्रपति भवन में मनाया रक्षा बंधन का पावन पर्व – कुछ झलकियां। pic.twitter.com/7o7zmpDfzx
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 28, 2026
President Droupadi Murmu celebrated Raksha Bandhan with children and students of various schools and organizations at Rashtrapati Bhavan Cultural Centre.
The President said that the significance of Raksha Bandhan extends beyond the bonds of siblings. She said that the sacred… pic.twitter.com/tmIXCBY7ap— President of India (@rashtrapatibhvn) August 28, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों से पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने बच्चों से पौधों और पेड़ों की देखभाल करने तथा उन्हें सुरक्षित रखने का आग्रह किया। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई बहनों को उपहार देते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं।
मैं देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को रक्षाबंधन के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। pic.twitter.com/LsvLM6KtdL
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 28, 2026
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर
आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा
गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल
उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस
नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे