Nepal Flood Indian Missing News: नेपाल बाढ़ से बचकर आये भारतीय पर्यटक.. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की भेंट, जाना हालचाल, 320 अब भी लापता

Ads

नेपाल की भीषण बाढ़ से बचाए गए तमिलनाडु के 21 यात्रियों को नई दिल्ली लाया गया, जहां जयशंकर ने उनका स्वागत किया।

  •  
  • Publish Date - August 28, 2026 / 07:12 PM IST,
    Updated On - August 28, 2026 / 07:23 PM IST

Nepal Flood Indian Missing News || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • 21 तमिल यात्रियों को नेपाल से बचाया गया
  • जयशंकर ने यात्रियों से की मुलाकात
  • नेपाल बाढ़ में 538 लोगों की मौत

नई दिल्ली: नेपाल में आई भीषण बाढ़ से बचाए गए तमिलनाडु के 21 यात्रियों को शुक्रवार को सुरक्षित नई दिल्ली लाया गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इन यात्रियों से मुलाकात की और उनसे उनका हालचाल जाना। (Nepal Flood Indian Missing News) तमिलनाडु सरकार के कई मंत्री भी यात्रियों का हाल जानने पहुंचे। मंत्रियों ने हेल्पलाइन और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने रेस्क्यू किए गए यात्रियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

भारतीय दूतावास के प्रयासों की सराहना

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने नेपाल से बचाकर लाए गए तमिलनाडु के 21 यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने नेपाल की सेना और सरकार का बचाव अभियान के लिए आभार जताया। साथ ही नेपाल में मौजूद भारतीय दूतावास के प्रयासों की भी सराहना की।

नेपाल में बाढ़ से 538 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़ और फ्लैश फ्लड से तबाही का असर लगातार बढ़ रहा है। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 977 लोग लापता हैं। (Nepal Flood Indian Missing News) सबसे ज्यादा 221 शव चितवन में मिले हैं। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 134, गोरखा में 46, नुवाकोट में 37 और धादिंग में 33 शव बरामद किए गए हैं। हादसे में कम से कम 73 लोग घायल भी हुए हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

320 भारतीयों से संपर्क नहीं, राहत अभियान जारी

भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक नेपाल में 320 भारतीय नागरिकों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। इसके अलावा भारतीय मूल के करीब 100 लोग भी अभी तक संपर्क में नहीं आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि लापता लोगों के आंकड़े बदल सकते हैं, क्योंकि अलग-अलग सूचियों का मिलान किया जा रहा है। नेपाल में राहत और बचाव अभियान जारी है। सरकार ने 14,821 सुरक्षाकर्मियों को बचाव कार्य में लगाया है। इनमें नेपाली सेना के 6,698, नेपाल पुलिस के 4,473 और सशस्त्र पुलिस बल के 3,650 जवान शामिल हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर

आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा

गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल

उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस

नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे

Q1. नेपाल से कितने तमिल यात्रियों को बचाया गया?

नेपाल में फंसे तमिलनाडु के 21 यात्रियों को सुरक्षित निकालकर नई दिल्ली लाया गया।

Q2. नेपाल बाढ़ में कितने लोगों की मौत हुई?

नेपाल आपदा प्राधिकरण के अनुसार शुक्रवार तक बाढ़ में 538 लोगों की मौत हुई।

Q3. नेपाल में कितने भारतीयों से संपर्क नहीं हुआ है?

विदेश मंत्रालय के अनुसार नेपाल में 320 भारतीय नागरिकों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है।