किसानों के विरोध के एक दिन बाद, लासलगांव एपीएमसी में प्याज की नीलामी शुरू

किसानों के विरोध के एक दिन बाद, लासलगांव एपीएमसी में प्याज की नीलामी शुरू

किसानों के विरोध के एक दिन बाद, लासलगांव एपीएमसी में प्याज की नीलामी शुरू
Modified Date: March 11, 2025 / 12:25 pm IST
Published Date: March 11, 2025 12:25 pm IST

नासिक, 11 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक में लासलगांव एपीएमसी में प्याज की नीलामी मंगलवार को फिर शुरू हुई। एक दिन पहले कीमतों में गिरावट के विरोध में किसानों ने कुछ समय के लिए नीलामी रोक दी थी।

किसानों ने कीमतों में गिरावट के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को मांग की कि प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाया जाए। उनका दावा है कि निर्यात शुल्क के कारण कीमतों में गिरावट हो रही है।

लासलगांव कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) एशिया में प्याज का सबसे बड़ा थोक बाजार है।

एपीएमसी के एक सूत्र ने बताया कि सोमवार को नीलामी के लिए 11,500 क्विंटल प्याज मंडी में लाया गया। प्याज की ग्रीष्मकालीन फसल के लिए कीमतें न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 2,201 रुपये प्रति क्विंटल और औसत 1,800 रुपये प्रति क्विंटल थीं।

दूसरी ओर, लाल प्याज की कीमतें न्यूनतम 800 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 2,005 रुपये प्रति क्विंटल और औसत 1,700 रुपये प्रति क्विंटल थीं।

सूत्र ने कहा, ”ये कीमतें सिर्फ पांच दिन पहले 2,250-2300 रुपये थीं। नतीजतन, किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।”

बाद में राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने किसानों की समस्याओं पर विचार करने का भरोसा दिया, जिसके बाद किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में