Imarti Devi on Jyotiraditya Scindia: ‘सिंधिया कहें तो आज ही कुएं में कूद जाउंगी’ भाजपा नेत्री ने कह दी बड़ी बात, जानिए क्यों किया ऐसा दावा

Imarti Devi on Jyotiraditya Scindia: 'सिंधिया कहें तो आज ही कुएं में कूद जाउंगी' भाजपा की महिला नेत्री ने कह दी बड़ी बात, जानिए क्यों किया ऐसा दावा

Modified Date: July 28, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: July 28, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इमरती देवी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया
  • इमरती देवी ने कहा कि वे ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी
  • उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 25 हजार से अधिक वोटों से उपचुनाव जीतेगी

दतिया: Imarti Devi on Jyotiraditya Scindia उपचुनाव में नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जमकर निशाना साधा है। इमरती देवी ने कांग्रेस की चुनावी स्थिति को कमजोर बताते हुए बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है। वहीं कांग्रेस में वापसी की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया। इतना ही नहीं इमरती देवी ने कांग्रेस से बुलावा आने के सवाल पर भी बड़ी बात कही है।

दतिया में कांग्रेस की हालत खराब

Imarti Devi on Jyotiraditya Scindia आईबीसी24 से खास बातचीत में पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि दतिया में कांग्रेस की हालत बेहद खराब है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रचार तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें जनता का साथ नहीं मिल रहा और वे तीन-चार लोगों के साथ ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस में वापसी के सवाल पर इमरती देवी ने दो टूक कहा कि उन्हें कोई कांग्रेस में आने का ऑफर नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि उनके नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं और वे उन्हें छोड़कर कभी नहीं जाएंगी। इमरती देवी ने यहां तक कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भी कहेंगे तो वे कुएं में कूद जाएंगी और वे जिस पार्टी में रहेंगे, उसी पार्टी में रहेंगी।

सिंधिया कहें तो कुएं में कूद जाउंगी: इमरती देवी

वहीं, जीतू पटवारी के आरोपों पर पलटवार करते हुए इमरती देवी ने कहा कि वे चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं, इसलिए फालतू के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी दतिया उपचुनाव 25 हजार से ज्यादा वोटों से जीतेगी। इमरती देवी ने कहा कि वे रोज 6 से 7 गांवों का दौरा कर रही हैं और जनता बीजेपी के पक्ष में मतदान की बात कह रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लोगों में उनके प्रति नाराजगी थी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"