Coforge Ltd Share Price: शेयर बाजार में इस टेक कंपनी का जलवा! अचानक 10% की रफ्तार से दौड़ा ये स्टॉक! डिविडेंड के ऐलान से निवेशकों की हुई चांदी!

Coforge Ltd Share Price: कोफोर्ज लिमिटेड के शेयर में आज मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली है और भाव 10% से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। जिससे शेयर में खरीदारी का माहौल और मजबूत हुआ। (NSE: COFORGE, BSE: 532541)

Coforge Ltd Share Price: शेयर बाजार में इस टेक कंपनी का जलवा! अचानक 10% की रफ्तार से दौड़ा ये स्टॉक! डिविडेंड के ऐलान से निवेशकों की हुई चांदी!

(Coforge Ltd Share Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 28, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: July 28, 2026 12:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तिमाही नतीजों के बाद शेयर में 10% से ज्यादा उछाल।
  • कंपनी ने ₹4 प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान।
  • जून तिमाही में रेवेन्यू बढ़कर ₹5,527.70 करोड़ पहुंचा।

नई दिल्ली: Coforge Ltd Share Price: आईटी सेक्टर की कंपनी Coforge Limited के शेयर में आज मंगलवार को जबरदस्त (Coforge Ltd Share Price) तेजी देखने को मिली है। कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के बाद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। 28 जुलाई को शेयर 1,570 रुपये के स्तर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान यह 10% से ज्यादा चढ़कर 1,680 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। इससे शेयर का पिछला क्लोजिंग प्राइस 1,528.40 रुपये था।

कंपनी के मुनाफे और रेवेन्यू में बड़ा बदलाव

कोफोर्ज ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 518.60 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 612.30 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जून तिमाही में कंपनी की कुल आय 5,527.70 करोड़ रुपये रही जो सालाना आधार पर करीब 24.20% ज्यादा है। बेहतर रेवेन्यू आंकड़ों ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है।

डिविडेंड का भी मिला तोहफा

कंपनी के बोर्ड ने 27 जुलाई की बैठक में शेयरधारकों के लिए डिविडेंड देने का फैसला किया है। कोफोर्ज ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक (Coforge Ltd Share Price) शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए कंपनी ने 3 अगस्त 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इससे पहले भी कंपनी ने 2026 में डिविडेंड दिया था। साल 2025 में कोफोर्ज के शेयरों का 5 हिस्सों में विभाजन हुआ था। जिसके बाद शेयर की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये रह गई।

Coforge Ltd शेयर का ताजा अपडेट (28 जुलाई 2026)

फैक्टर जानकारी
कंपनी का नाम Coforge Ltd
मौजूदा शेयर कीमत ₹ 1,674.30
आज का बदलाव +₹145.90 (+9.55%)
समय 28 जुलाई, दोपहर 12:01 बजे IST
ओपन प्राइस ₹ 1,570.00
दिन का उच्चतम स्तर (High) ₹ 1,680.00
दिन का न्यूनतम स्तर (Low) ₹ 1,567.30
मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹74.13 हजार करोड़
P/E रेशियो 40.01
52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹ 1,989.70
52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर ₹ 1,008.10
डिविडेंड यील्ड 0.94%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹ 3.93

लंबी अवधि में निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

कोफोर्ज के शेयरों ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले तीन महीनों में शेयर (Coforge Ltd Share Price) करीब 39% बढ़ चुका है हालांकि एक साल की अवधि में इसमें लगभग 2.97% की गिरावट रही है। कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 1,989.70 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,008.10 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप करीब 74.13 हजार करोड़ रुपये है। वहीं, तीन साल में निवेशकों को करीब 78% और 10 साल में लगभग 1,698% का रिटर्न मिला है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।