India-AI Impact Summit 2026 : एआई का ग्लोबल सेंटर बनेगा भारत! पीएम मोदी के बुलावे पर भारत आएंगे दुनिया के 20 दिग्गज नेता, एआई पर होगा महामंथन!

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर ‘इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधि शामिल होकर एआई के जिम्मेदार उपयोग और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

India-AI Impact Summit 2026 : एआई का ग्लोबल सेंटर बनेगा भारत! पीएम मोदी के बुलावे पर भारत आएंगे दुनिया के 20 दिग्गज नेता, एआई पर होगा महामंथन!

India AI Impact Summit 2026 / IMAGE SOURCE : x

Modified Date: February 13, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: February 13, 2026 9:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नई दिल्ली में होगा ‘इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आयोजन।
  • कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शीर्ष नेता करेंगे भागीदारी
  • एआई के जिम्मेदार उपयोग, सुरक्षा और नवाचार पर होगी वैश्विक रणनीति तैयार।

नई दिल्ली : India-AI Impact Summit 2026  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष निमंत्रण पर भारत ‘इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन में विश्व के कई शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। आमंत्रित अतिथियों की सूची में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। PM Narendra Modi AI Summit यह सम्मेलन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के भविष्य और समाज पर इसके सकारात्मक प्रभावों को लेकर वैश्विक रणनीति बनाने का एक बड़ा मंच साबित होगा।

अंतरराष्ट्रीय संगठनों की सहभागिता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, निम्नलिखित देशों के नेताओं के इस समिट में शामिल होने का कार्यक्रम है:

भूटान – शेरिंग टोबगे, प्रधानमंत्री
बोलीविया – एडमंड लारा मोंटानो, उपराष्ट्रपति
ब्राजील – लुइज़ इनासियो लुला दा सिल्वा, राष्ट्रपति
क्रोएशिया – आंद्रेज प्लेंकोविच, प्रधानमंत्री
एस्टोनिया – अलार कारिस, राष्ट्रपति
फिनलैंड – पेटेरी ओर्पो, प्रधानमंत्री
फ्रांस – इमैनुएल मैक्रॉन, राष्ट्रपति
ग्रीस – किरियाकोस मित्सोटाकिस, प्रधानमंत्री
गुयाना – डॉ. भरत जगदेव, उपराष्ट्रपति
कजाकिस्तान – ओल्झास बेक्टेनोव, प्रधानमंत्री
लिचेंस्टीन – वंशानुगत राजकुमार अलोइस, प्रिंसिपलिटी ऑफ लिचेंस्टीन के वंशानुगत राजकुमार
मॉरीशस – डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम GCSK, FRCP, प्रधानमंत्री
सर्बिया – अलेक्सांद्र वुचिच, राष्ट्रपति
स्लोवाकिया – पीटर पेलेग्रिनी, राष्ट्रपति
स्पेन – पेड्रो सांचेज़ पेरेज़-कास्टेज़ोन, राष्ट्रपति
श्रीलंका – अनुरा कुमारा दिसानायके, राष्ट्रपति
सेशेल्स – सेबेस्टियन पिले, उपराष्ट्रपति
स्विट्जरलैंड – गाइ पार्मेलिन, राष्ट्रपति
नीदरलैंड – डिक स्कूफ, प्रधानमंत्री
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस

महाशक्ति के रूप में भारत का उभरता विजन

नेताओं के अलावा, 45 से अधिक देशों के मंत्री-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी इस समिट में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं। AI Impact Summit Guest List इस शिखर सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एआई तकनीक के जिम्मेदार उपयोग, सुरक्षा और नवाचार को बढ़ावा देना है। भारत की मेजबानी में होने वाला यह आयोजन न केवल तकनीक के क्षेत्र में देश की बढ़ती ताकत को दर्शाएगा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर ऑल के विजन को भी मजबूती प्रदान करेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.