एक्टिववियर ब्रांड ‘टेक्नोस्पोर्ट’ ने 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा

एक्टिववियर ब्रांड 'टेक्नोस्पोर्ट' ने 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा

एक्टिववियर ब्रांड ‘टेक्नोस्पोर्ट’ ने 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा
Modified Date: April 3, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: April 3, 2026 8:02 pm IST

मुंबई, तीन अप्रैल (भाषा) खेलकूद और कसरत के समय पहने जाने वाले उत्पादों के घरेलू ब्रांड टेक्नोस्पोर्ट ने वित्त वर्ष 2026-27 में 1,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टेक्नोस्पोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुष्पेन मैती ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘हमें वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व 600 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। अगले वित्त वर्ष के लिए हमारा लक्ष्य 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूना है।’

कंपनी अगले 12 महीनों में अपने स्टोर की संख्या को 40 से बढ़ाकर लगभग 135 करने की योजना बना रही है। ये सभी नए स्टोर पूरी तरह से कंपनी के स्वामित्व वाले होंगे और इसके लिए किसी फ्रेंचाइजी मॉडल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेंगलुरु स्थित मुख्यालय वाली इस कंपनी की तमिलनाडु के तिरुपुर में तीन विनिर्माण इकाइयां हैं।

कंपनी की निर्यात योजनाओं के बारे में बात करते हुए मैती ने कहा कि शुरुआत में निर्यात खाड़ी देशों को किया जाएगा। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर नजर रखना जरूरी होगा।

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में