Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, कल ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने इतने दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh में तेज गर्मी के बीच मौसम ने फिर करवट ली है। Raipur समेत उत्तर और मध्य इलाकों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज,  कल ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने इतने दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update / Image Source : file

Modified Date: April 3, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: April 3, 2026 8:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
  • 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
  • उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी।

रायपुर : Chhattisgarh Weather Update छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह गिरावट राहत लेकर आई है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

Raipur Weather News ओलावृष्टि और आंधी की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव आया है। कल 4 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

5 दिनों का अलर्ट

अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में पारा गिरने से गर्मी कम हुई है, लेकिन नमी बढ़ने के कारण उमस महसूस की जा सकती है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.