अदाणी पावर का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 64 प्रतिशत बढ़कर 4,271 करोड़ रुपये पर
अदाणी पावर का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 64 प्रतिशत बढ़कर 4,271 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) अदाणी पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त तिमाही में 64 प्रतिशत से अधिक बढ़कर ₹4,271.40 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से राजस्व बढ़ने और खर्च कम होने से लाभ बढ़ा है।
कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा ₹2,599.23 करोड़ रुपये था।
कंपनी की कुल आय चौथी तिमाही में बढ़कर ₹15,989.09 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्तवर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में ₹14,535.60 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्तवर्ष 2025-26 के लिए, कंपनी का शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹12,971.08 करोड़ रुपये हो गया जो वित्तवर्ष 2024-25 में ₹12,749.61 करोड़ रुपये था।
आलोच्य तिमाही में परिचालन राजस्व 2.93 प्रतिशत बढ़कर ₹14,559.97 करोड़ हो गया, जबकि वित्तवर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में यह ₹14,145.31 करोड़ था।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


