CM Thalapathy Vijay Birthday: 52 साल के हुए सीएम थलपति विजय, PM और राहुल गांधी ने दी बधाई, इंटरनेट पर छाया Rahul का पोस्ट

CM Thalapathy Vijay Birthday: एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।

CM Thalapathy Vijay Birthday: 52 साल के हुए सीएम थलपति विजय, PM और राहुल गांधी ने दी बधाई, इंटरनेट पर छाया Rahul का पोस्ट

CM Thalapathy Vijay Birthday/Photo Credit: AI

Modified Date: June 22, 2026 / 12:38 pm IST
Published Date: June 22, 2026 12:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं
  • PM मोदी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं
  • समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जन्मदिन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

CM Thalapathy Vijay Birthday: एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय आज सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पार्टी पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी हैं। इस खास मौके पर सीएम विजय को पीएम नरेंद्र मोदी, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शर कर लिखा- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।

इंटरनेट पर छाया Rahul का पोस्ट

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान एवं आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय सोमवार को 52 वर्ष के हो गए। राहुल ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी, कहा: तमिलनाडु की प्रगति के लिए साथ खड़ा हूं।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया में कहा, ‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा, ‘मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए आपके साथ मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शर कर लिखा- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी कोशिशें तमिलनाडु के लोगों की तरक्की और भलाई को आगे बढ़ाती रहें। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सार्वजनिक जीवन में उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.