विपुल ऑर्गेनिक्स की इकाई आदिमेम ने व्यावसायिक मेंब्रेन की बिक्री शुरू की

विपुल ऑर्गेनिक्स की इकाई आदिमेम ने व्यावसायिक मेंब्रेन की बिक्री शुरू की

विपुल ऑर्गेनिक्स की इकाई आदिमेम ने व्यावसायिक मेंब्रेन की बिक्री शुरू की
Modified Date: April 27, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: April 27, 2026 6:53 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी विपुल ऑर्गेनिक्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसकी इकाई आदिमेम टेक्नोलॉजीज ने स्वदेशी रूप से विकसित मेंब्रेन (अशुद्धियों को छानने वाली झिल्ली) की व्यावसायिक बिक्री शुरू कर दी है।

कंपनी का लक्ष्य भारत के फिल्ट्रेशन (अशुद्धियों को छानने की प्रक्रिया) बाजार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करना है।

विपुल ऑर्गेनिक्स ने शेयर बाजार को बताया कि आदिमेम ने इस साल की शुरुआत में ‘आईएफएटी इंडिया 2025’ में अपनी तकनीक का प्रदर्शन किया था। कंपनी अपनी पेटेंट तकनीक ‘रिवर्स फेज ट्रांजिशन’ का उपयोग करके गुजरात के सायाखा स्थित संयंत्र में रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) और अल्ट्राफिल्ट्रेशन (यूएफ) मेंब्रेन का निर्माण शुरू करेगी।

विपुल ऑर्गेनिक्स ने कहा कि उसका लक्ष्य अगले तीन वर्षों के भीतर कुल राजस्व में मेंब्रेन और मेंब्रेन-आधारित समाधानों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत तक पहुंचाना है। भारत का फिल्ट्रेशन बाजार 2033 तक 6.33 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में