जुबिलेंट फार्मोवा को 87.31 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस

जुबिलेंट फार्मोवा को 87.31 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस

जुबिलेंट फार्मोवा को 87.31 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस
Modified Date: September 1, 2026 / 09:31 pm IST
Published Date: September 1, 2026 9:31 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) जुबिलेंट फार्मोवा लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए मैसूर के जीएसटी प्राधिकरण से कुल 87.31 करोड़ रुपये के कर, ब्याज और जुर्माने की मांग का कारण बताओ नोटिस मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस नोटिस में 33.58 करोड़ रुपये का जीएसटी, 20.15 करोड़ रुपये का ब्याज और 33.58 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है।

कर्नाटक के मैसूर में वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक आयुक्त (प्रवर्तन)-4 की तरफ से यह नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कथित तौर पर अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने, अतिरिक्त आईटीसी का लाभ लेने और ई-वे बिल के रिकॉर्ड के आधार पर कर देनदारी में अंतर जैसे मुद्दे उठाए गए हैं।

कंपनी ने कहा कि नोटिस ‘तथ्यात्मक और कानूनी रूप से गलत’ है तथा इसे तथ्यों की उचित जांच किए बगैर जारी किया गया है।

कंपनी ने कहा कि वह दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ विस्तृत जवाब दाखिल करेगी। उसे इस मामले से वित्तीय या परिचालन स्तर पर कोई महत्वपूर्ण असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में