कारोबार विस्तार पर 3,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी आदित्य बिड़ला कैपिटल

कारोबार विस्तार पर 3,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी आदित्य बिड़ला कैपिटल

कारोबार विस्तार पर 3,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी आदित्य बिड़ला कैपिटल
Modified Date: May 22, 2026 / 01:31 pm IST
Published Date: May 22, 2026 1:31 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) आदित्य बिड़ला कैपिटल अपनी हालिया धन जुटाने की प्रक्रिया से प्राप्त राशि में से 3,500 करोड़ रुपये का उपयोग कारोबार के विस्तार को तेज करने के लिए करेगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वह अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी जिसमें उसकी अनुषंगी कंपनियों में निवेश भी शामिल है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, आदित्य बिड़ला समूह की वित्तीय सेवा शाखा ने समूह की कंपनियों और इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (आईएफसी) को तरजीही निर्गम के माध्यम से 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी।

कंपनी की प्रवर्तक ग्रासिम इंडस्ट्रीज प्रस्तावित कोष जुटाने में 2,880 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जबकि प्रवर्तक समूह की कंपनी सूर्यजा इन्वेस्टमेंट सिंगापुर 200 करोड़ रुपये का योगदान देगी। शेष 920 करोड़ रुपये आईएफसी से प्राप्त होंगे।

कंपनी ने कहा कि वह इस कोष जुटाने के प्रस्ताव के लिए 12 जून 2026 को निर्धारित असाधारण आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी प्राप्त करेगी।

आदित्य बिड़ला कैपिटल एक विविधीकृत वित्तीय सेवा कंपनी है जो ऋण, निवेश, बीमा और भुगतान क्षेत्रों में सक्रिय है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में