एड्रॉयट इंडस्ट्रीज के आईपीओ को पहले दिन 5.18 गुना अभिदान

एड्रॉयट इंडस्ट्रीज के आईपीओ को पहले दिन 5.18 गुना अभिदान

एड्रॉयट इंडस्ट्रीज के आईपीओ को पहले दिन 5.18 गुना अभिदान
Modified Date: September 23, 2026 / 09:14 pm IST
Published Date: September 23, 2026 9:14 pm IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) एड्रॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिल गया। इसमें खुदरा और गैर-संस्थागत निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 78,72,900 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 4,07,67,969 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जो 5.18 गुना बोलियों के बराबर है।

खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 7.24 गुना बोलियां प्राप्त हुई, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 7.20 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को पांच प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुईं।

एड्रॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड का 151 करोड़ रुपये का निर्गम 25 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 126-134 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

इस आईपीओ में 98,97,000 इक्विटी शेयरों तक का ताजा निर्गम और 13,50,000 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

एड्रा्रयट इंडस्ट्रीज की स्थापना 1966 में हुई थी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में