अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को, मूल्य दायरा 130-138 रुपये प्रति शेयर

अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को, मूल्य दायरा 130-138 रुपये प्रति शेयर

अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ 23 जून को, मूल्य दायरा 130-138 रुपये प्रति शेयर
Modified Date: June 19, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: June 19, 2026 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) आभूषण क्षेत्र की कंपनी अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 जून को खुलेगा। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 130 से 138 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

यह आईपीओ पूरी तरह 1.19 करोड़ नए शेयरों के निर्गम पर आधारित है। इसके जरिये 165.15 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है।

जयपुर की कंपनी के अनुसार, यह आईपीओ 23 जून को खुलकर 25 जून को बंद होगा।

अद्वित ज्वेल्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नितिन गिलारा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने बी2बी (कंपनियों के बीच) कारोबार को प्रभावित किए बिना, हम अगले तीन वर्षों में देश भर में 30 खुदरा शोरूम खोलकर सीधे उपभोक्ताओं से जुड़े अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं।’

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में