Sagar Dancer Murder Case : शराब, शबाब और खूनी अंजाम! मां-बेटी दोनों से आशिकी लड़ा रहा था सुरेंद्र, राज खुला तो डांसर के साथ कर दिया खौफनाक कांड

सागर जिले में महिला डांसर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी और मृतका के बीच विवाद कथित रिश्तों को लेकर हुआ था, जिसके बाद हत्या कर शव को डबल बेड में छिपा दिया गया।

Sagar Dancer Murder Case : शराब, शबाब और खूनी अंजाम! मां-बेटी दोनों से आशिकी लड़ा रहा था सुरेंद्र, राज खुला तो डांसर के साथ कर दिया खौफनाक कांड

Sagar Dancer Murder Case / Image Source : IBC24


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: June 19, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: June 19, 2026 3:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला डांसर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।
  • आरोपी ने कथित विवाद के बाद गला दबाकर की हत्या।
  • शव को डबल बेड के अंदर छिपाकर फरार हो गया था।

सागर :  Sagar Dancer Murder Caseमध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में हुई महिला डांसर की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जहाँ मृतका के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने ही विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी थी,दोनों के बीच नजदीकियां थी लेकिन आरोपी ने महिला डांसर की बेटी से भी अवैध संबंध बन गए थे जिसके बाद यह विवाद हुआ और आरोपी ने हत्या कर शव को घर के अंदर डबल बेड के पलंग में छिपाकर फरार हो गया था।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के अनुसार सहोदा राय वार्ड निवासी 45 वर्षीय ममता अहिरवार, जो नाचने-गाने के कार्यक्रमों में हिस्सा लेती थी, 5 अप्रैल से लापता थी। 11 अप्रैल को उसके बेटे और बेटी ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि ममता किसी कार्यक्रम के लिए घर से निकली थी,जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। कुछ दिनों बाद जब परिजन घर पहुंचे तो बाहर ताला लगा मिला। दुर्गंध आने पर पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। घर के अंदर रखे डबल बेड के पलंग को खोलने पर ममता का शव बरामद हुआ,जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मृतका की बेटी से भी थे संबंध

Extramarital Affair Murder MP खुरई देहात थाना प्रभारी के अनुसार जांच में सामने आया कि ममता के साथ काम करने वाला सुरेंद्र अहिरवार उससे संपर्क में था और दोनों के बीच नजदीकियां थीं। इसी दौरान आरोपी के मृतका की बेटी से भी संबंध बनने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार,जब इस बात की जानकारी ममता को हुई तो उसने विरोध किया,जिसके चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस का दावा है कि घटना वाले दिन पहले आरोपी और मृतिका ने एक साथ शराब पार्टी की फिर महिला में जब बेटी से अवैध संबंध का जिक्र किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

शराब पीने के बाद हुआ विवाद

Sagar Dancer Murder Case इसी झगड़े के दौरान आरोपी ने ममता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को डबल बेड में छिपा दिया,ताकि किसी को घटना की भनक न लगे। बहरहाल एक बार फिर अवैध संबंधों के शक के एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.