एडविट ज्वेल्स के आईपीओ को 212.63 गुना अभिदान मिला

एडविट ज्वेल्स के आईपीओ को 212.63 गुना अभिदान मिला

एडविट ज्वेल्स के आईपीओ को 212.63 गुना अभिदान मिला
Modified Date: June 25, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: June 25, 2026 9:12 pm IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) एडविट ज्वेल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में सभी श्रेणी के निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को बोली लगाने के तीसरे और आखिरी दिन इस निर्गम को 212.63 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 165.16 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 83,79,300 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,78,16,51,400 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 536.38 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 174.98 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 95.30 गुना अभिदान मिला।

मंगलवार को बोली लगाने के पहले ही दिन इस निर्गम को पूरा अभिदान मिल गया था।

आईपीओ को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया ने इसे इस साल के सबसे पसंदीदा निर्गम में से एक बना दिया है।

एडविट ज्वेल्स लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 49.52 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी ने इस निर्गम के लिए 130-138 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया था।

यह आईपीओ पूरी तरह से 1.20 करोड़ शेयरों का नया निर्गम था, जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं था।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में