एईपीसी ने आरबीआई से एमएसएमई के लिए विशेष ब्याज पैकेज योजना का आग्रह किया

Ads

एईपीसी ने आरबीआई से एमएसएमई के लिए विशेष ब्याज पैकेज योजना का आग्रह किया

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 10:26 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 10:26 PM IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) परिधान निर्यातकों के संगठन एईपीसी ने भारतीय रिजर्व बैंक से लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के लिए एक विशेष ब्याज पैकेज योजना शुरू करने का अनुरोध किया है।

परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (एईपीसी) के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कहा कि उन्होंने मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​से मुलाकात की और एमएसएमई क्षेत्र के लिए एक अलग निर्यात नीति का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा वर्तमान में बैंक अपनी आंतरिक नीतियों और बही-खातों के आधार पर उधार दरें निर्धारित करते हैं, जिससे विसंगतियां और उच्च उधार लेने की लागत होती है।

भाषा योगेश अजय

अजय