Singrauli Bank Loot Case: सिंगरौली बैंक डकैती मामले में पुलिस को बड़ा ब्रेक-थ्रू.. इस राज्य से एक आरोपी गिरफ्तार, जानें कितना है डकैतों पर इनाम

Ads

Singrauli Bank Loot Case: सिंगरौली बैंक डकैती मामले में पुलिस को बड़ा ब्रेक-थ्रू.. इस राज्य से एक आरोपी गिरफ्तार, जानें कितना है डकैतों पर इनाम

Singrauli Bank Loot Case | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सिंगरौली बैंक लूट मामले में एक आरोपी बिहार से गिरफ्तार
  • अन्य आरोपियों की तलाश जारी
  • पुलिस ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया

सिंगरौली: Singrauli Bank Loot Case मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में हुए दिनदहाड़े बैंक में  लूट (Bank Loot Case) मामले में बड़ा अपडेट निकलकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि पांच आरोपियों में से एक आरोपी को बिहार पकड़ लिया गया है और जल्द ही पुलिस बिहार से सिंगरौली ला सकती है और आरोपी से पूछताछ कर सकती है। (Singrauli Bank Loot Case) वहीं अन्य आरोपियों की तलाशी जारी है। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।

Singrauli Bank Loot Case मिली जानकारी के अनुसार, घटना विंध्यनगर-बैढ़न रोड पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की है। यहां शुक्रवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश घुस गए और लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए थे। (Singrauli Bank Loot Case) आरोपियों ने इस दौरान कर्मचारियों और ग्राहकों के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की थी।

लूट की इस वारदात की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी मनीष खत्री खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी थी। वहीं जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लगातार जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

बैंक लूट की घटना कहां हुई?

विंध्यनगर-बैढ़न रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सिंगरौली में।

कितने आरोपियों को पकड़ा गया है?

अब तक एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं?

जिले में अलर्ट जारी किया गया है, जगह-जगह चेकिंग हो रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।