Reported By: Jitendra Thawait
,Chhattisgarh Train Time Table || Image- ANI News File
बिलासपुर: पश्चिम बंगाल की चुनावी रण का असर अब पटरियों पर भी दिखने लगा है। देशभर में रोजी-रोटी के लिए फैले बंगाल के वोटरों को मतदान केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए रेलवे ने भी अब स्पेशल सिग्नल दे दिया है। ये स्पेशल सिग्नल स्पेशल ट्रेनों का है। (Chhattisgarh Train Time Table) बिलासपुर रूट से होकर 16 स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। इनमें कुछ ट्रेनें शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ मतदान से दो- चार दिन पहले चलाई जाएंगी। खास बात ये है कि जो हावड़ा रूट पिछले कई महीनों से ट्रेनों की लेटलतिफी के लिए बदनाम था, बीते एक सप्ताह से अचानक ट्रेनें राइट टाइम हो गई हैं।
गौरतलब है कि, असम के बाद अब पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। रेल प्रशासन की इस सक्रियता को सीधे तौर पर 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से जोड़कर देखा जा रहा है। रेलवे ने उन शहरों को फोकस किया है, जहां बंगाल असम और दक्षिण भारत के श्रमिक और मध्यम वर्गीय वोटर बड़ी संख्या में रहते हैं। इसमें पुणे- एलटीटी-वलसाड रूट, यहां से संतरागाछी और खड़गपुर के लिए स्पेशल ट्रेन दी गई है, ताकि महाराष्ट्र और गुजरात में रहने वाले वोटर समय पर पहुंच सके। दुर्ग- गोंदिया- इतवारी बिलासपुर जोन की ये तीन प्रमुख ट्रेनें स्थानीय स्तर पर बंगाल जाने वाले यात्रियों मददगार बनेंगी।
इसी तरह पटना- रक्सौल कॉरिडोर में स्पेशल ट्रेनों के जरिए मालदा- दिनाजपुर, वीरभूम और हल्दिया जैसे संवेदनशील चुनावी क्षेत्र के वोटरों को टारगेट किया गया है। इतना ही नहीं चुनावी सीजन के कारण गोंदिया में वॉशेबल एप्रॉन के काम के लिए 24 अप्रैल तक रद्द शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस को रिशेड्यूल करते हुए चुनाव से पहले नया आदेश जारी कर फिर से बहाल कर दिया गया है। (Chhattisgarh Train Time Table) शालीमार- इतवारी के बीच भी नई साप्ताहिक ट्रेन की सौगात दी गई है।
| क्रमांक | ट्रेन मार्ग | फेरे (Trips) | तिथियाँ / अवधि | अतिरिक्त जानकारी |
|---|---|---|---|---|
| 1 | एलटीटी – सांतरागाछी – एलटीटी | 13-13 | 21 अप्रैल – 24 जुलाई | — |
| 2 | हटिया – एलटीटी – हटिया | 9 | 20 अप्रैल – 15 जून | हटिया से पुरुलिया (प. बंगाल) क्षेत्र |
| 3 | पटना – चर्लपल्ली – पटना | 15-15 | 8 अप्रैल – 27 मई (सोमवार व बुधवार) | दिनाजपुर, मालदा, दार्जिलिंग, सिलिगुड़ी क्षेत्र |
| 4 | तिरुपति – रक्सौल – तिरुपति | 7 | 13, 20, 27 अप्रैल | हल्दिया, वर्धमान, पानगढ़, वीरभूम क्षेत्र |
| 5 | गोंदिया – रक्सौल – गोंदिया | — | 25 अप्रैल – 27 जून | वही क्षेत्र (प. बंगाल) |
| 6 | चर्लपल्ली – रक्सौल – चर्लपल्ली | — | 12 अप्रैल – 31 मई | — |
| 7 | पुणे – सांतरागाछी – पुणे | — | 15 व 22 अप्रैल | — |
| 8 | वलसाड़ – खड़गपुर – वलसाड़ | — | 15 व 22 अप्रैल | — |
| 9 | एलटीटी – सांतरागाछी – एलटीटी | — | 17 व 24 अप्रैल | — |
| 10 | पुणे – सांतरागाछी – पुणे | — | 17 व 25 अप्रैल | — |
| 11 | उधना – सांतरागाछी – उधना | — | 17, 22 व 24 अप्रैल | — |
| 12 | एलटीटी – सांतरागाछी – एलटीटी | — | 24 अप्रैल व 1 मई | — |
| 13 | दुर्ग – शालीमार – दुर्ग | 1 | 22 अप्रैल | एक फेरा |
| 14 | नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी – मालदा टाउन – इतवारी | — | 19, 20, 26 अप्रैल |
दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या
इस सप्ताहांत अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है: ट्रंप
मेरी लगाई आग की आंच दिल्ली तक, मोदी को लगा करारा झटका: स्टालिन
एलसीआर कॉलेज विवाद: छात्रों ने स्पष्टीकरण जारी कर राजनीतिक पूर्वाग्रह से इनकार किया
इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू