एयर इंडिया ने इजराइल के लिए उड़ानों का निलंबन जून के अंत तक बढ़ाया

Ads

एयर इंडिया ने इजराइल के लिए उड़ानों का निलंबन जून के अंत तक बढ़ाया

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 06:28 PM IST

(हरिंदर मिश्रा)

यरुशलेम, 12 मई (भाषा) एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह पश्चिम एशिया में अनिश्चितताओं के बीच तेल अवीव-दिल्ली मार्ग पर अपने परिचालन का निलंबन जून के अंत तक बढ़ा रही है।

एयरलाइन के इजराइल परिचालन के प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से निलंबन को और बढ़ाने के फैसले की पुष्टि की।

इससे पहले अप्रैल में भारतीय एयरलाइन कंपनी ने मई के अंत तक अपने परिचालन को रोकने की घोषणा की थी, लेकिन अब इसे और आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कुछ समय से जारी है। इसके बावजूद पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर बनी अनिश्चितताओं ने अधिकांश एयरलाइन कंपनियों को तेल अवीव मार्ग पर परिचालन बंद करने के लिए मजबूर किया है।

एल अल, इसराएयर, अर्किया और एयर हाइफा जैसे इजराइली विमानन सेवा प्रदाताओं के अलावा, केवल कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन ने ही परिचालन फिर से शुरू किया है। इससे उन लोगों के लिए बड़ी चुनौतियां पैदा हो गई हैं जो काम, छुट्टियों या पारिवारिक मुलाकातों के लिए विदेश यात्रा करना चाहते हैं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय