Chhattisgarh Assembly News | Photo Credit: AI
रायपुर: Chhattisgarh Assembly News छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई है। प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा में लापरवाही का मामला गूंजा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सत्ता पक्ष के ही विधायकों के सवालों से घिरते नजर आएं।
Chhattisgarh Assembly News जिसेक बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) का मामला उठा। जिसमें एक ही विषय पर 8 विधायकों ने सवाल पूछे। जिसे विधानसभा की कार्यवाही के दौरान एक विशेष रिकॉर्ड के रूप में देखा गया। एक सवाल को 8 विधायकों द्वारा पूछे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने मंत्री विजय शर्मा को बधाई दी और सभी के सवालों को विस्तार से जवाब देने को कहा। जिसके बाद मंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े सवालों पर एक-एक कर सभी विधायकों की जिज्ञासाओं का जवाब दिया और योजना से संबंधित जानकारी सदन के सामने रखी।