नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) एयर इंडिया ने अलास्का एयरलाइंस के साथ द्विपक्षीय इंटरलाइन साझेदारी की है। इंटरलाइन साझेदारी के तहत किसी एक एयरलाइंस के यात्रियों को दूसरी एयरलाइंस की सेवाएं मिलती हैं।
एक बयान के मुकाबिक यह साझेदारी एयर इंडिया के ग्राहकों को न्यूयॉर्क जेएफके, नेवार्क-न्यू जर्सी, वाशिंगटन डीसी, शिकागो, सैन फ्रांसिस्को और वैंकूवर गेटवे से अलास्का एयरलाइन ने नेटवर्क की सेवाएं लेने की सुविधा देगी।
इसके जरिए अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के 32 गंतव्यों के लिए निर्बाध उड़ान भरी जा सकती है।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय