DAV School Teacher Dismissed: छत्तीसगढ़ में इन शिक्षकों की नौकरी ख़त्म.. जारी हुआ बर्खास्तगी का आदेश, बच्चों को दी थी ये तालिबानी सजा

Ads

वाड्रफनगर के प्रेमनगर DAV पब्लिक स्कूल में छात्रों की कथित पिटाई के मामले में दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। CCTV फुटेज सामने आने और IBC24 की खबर के बाद स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई की।

  • Reported By: Dewesh Dubey

    ,
  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 10:33 AM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 10:41 AM IST

DAV School Teacher Dismissed || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • दो शिक्षकों को किया गया बर्खास्त।
  • बच्चों की पिटाई का CCTV सामने आया।
  • IBC24 की खबर के बाद कार्रवाई।

वाड्रफनगर: जिले के प्रेमनगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्रों की पिटाई के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। यहाँ के दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। (DAV School Teacher Dismissed) IBC24 की खबर दिखाए जाने के बाद स्कूल प्रबंधन ने मामले में कार्रवाई की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बाल नहीं कटवाने पर बच्चों की पिटाई

मामला प्रेमनगर डीएवी पब्लिक स्कूल का है। परिजनों के अनुसार, स्कूल के शिक्षक शुभम गुप्ता ने बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर दो छात्रों की डंडे से पिटाई की थी। घटना के बाद बच्चों के शरीर पर चोट के निशान भी सामने आए थे। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया था। परिजनों का आरोप है कि फुटेज में छात्रों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। उनका यह भी आरोप था कि शिक्षक ने बच्चों को घटना के बारे में घर पर बताने से मना किया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

एक छात्र की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बच्चों से पूछताछ करने पर मारपीट का पूरा मामला सामने आया। (DAV School Teacher Dismissed) इसके बाद परिजनों ने स्कूल मैनेजमेंट से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

इन्हें भी पढ़ें:

कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार

निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी

भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया

रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

Q1. वाड्रफनगर DAV स्कूल में क्या मामला सामने आया?

A. प्रेमनगर DAV स्कूल में दो छात्रों की कथित तौर पर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया था।

Q2. बच्चों की पिटाई क्यों की गई थी?

A. परिजनों के अनुसार, बच्चों के बाल नहीं कटवाने को लेकर शिक्षक ने कथित तौर पर उनकी पिटाई की थी।

Q3. मामले में स्कूल ने क्या कार्रवाई की?

A. बच्चों की कथित पिटाई के मामले में दो शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।