पीएफसी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में मामूली बढ़कर 8,998 करोड़ रुपये पर

Ads

पीएफसी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में मामूली बढ़कर 8,998 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - August 7, 2026 / 10:03 PM IST,
    Updated On - August 7, 2026 / 10:03 PM IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में मामूली रूप से बढ़कर 8,998 करोड़ रुपये रहा।

आलोच्य तिमाही कंपनी का परिचालन राजस्व 28,526.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पहले यह 28,539.04 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 8,998 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्तवर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 8,981 करोड़ रुपये था।’’

पीएफसी ग्रुप देश में नवीकरणीय उर्जा के लिए सबसे बड़ा वित्तपोषक बना हुआ है। कंपनी की नवीकरणीय उर्जा ऋण खाता 30 जून, 2026 तक 1,63,184 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने पहली तिमाही के लिए 3.90 प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

भाषा

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण