एयर इंडिया का विनिवेश 2021-22 में होगा पूरा , विमानन मंत्रालय को 3,224 करोड़ रुपये का आवंटन

एयर इंडिया का विनिवेश 2021-22 में होगा पूरा , विमानन मंत्रालय को 3,224 करोड़ रुपये का आवंटन

एयर इंडिया का विनिवेश 2021-22 में होगा पूरा , विमानन मंत्रालय को 3,224 करोड़ रुपये का आवंटन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: February 1, 2021 12:43 pm IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपने बजट भाषण में कहा कि एयर इंडिया का विनिवेश 2021-22 में पूरा हो जाएगा और इस राष्ट्रीय विमान वाहक के वित्तीय पुनर्गठन के तहत एक विशेष विशेष प्रयोजन वाहन के गठन के लिए 2,268 करोड़ रुपये आवंटित किए।

एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया जारी है। कई पक्षों ने पिछले महीने विमान वाहन के लिए अपने अभिरुचि पत्र (ईओआई) सरकार को दिए हैं। उम्मीद है कि सरकार आने वाले सप्ताहों में योग्य बोलीदाताओं के नामों का ऐलान करेगी।

ऋणग्रस्त राष्ट्रीय विमानन कंपनी के वित्तीय पुनर्गठन के तहत एयर इंडिया एसेट होल्डिंग लिमिटेड के नाम से एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) की स्थापना की गई है। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट दस्तावेजों के अनुसार इस एसपीवी को अगले वित्त वर्ष के लिए 2,268 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि एयर इंडिया और पवन हंस का विनिवेश 2021-22 में पूरा होगा।

वर्ष 2021-22 के आम बजट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को 3,224 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो चालू वित्त वर्ष के लिए आवंटित राशि 4,131 करोड़ रुपये से 22 प्रतिशत कम है। पिछले साल के बजट में मंत्रालय के लिए 3,797 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 4,131 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया गया।

सरकार ने सोमवार को 2021-22 के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के लिए 600 करोड़ रुपये का आवंटन किया, जो चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 14.28 प्रतिशत कम है।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.