एयरटेल ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4300 से अधिक नई 5जी साइट के साथ अपने नेटवर्क का किया विस्तार

एयरटेल ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4300 से अधिक नई 5जी साइट के साथ अपने नेटवर्क का किया विस्तार

एयरटेल ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4300 से अधिक नई 5जी साइट के साथ अपने नेटवर्क का किया विस्तार
Modified Date: April 6, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: April 6, 2026 2:28 pm IST

लखनऊ, (उप्र), छह अप्रैल (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने एक वर्ष में पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4300 से अधिक नई 5जी साइट स्थापित करके अपने नेटवर्क का विस्तार किया है।

कंपनी बयान के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी 48 जिलों में यह विस्तार किया गया। प्रतिदिन औसतन 12 नई साइट जोड़ते हुए एयरटेल ने ‘हाई-स्पीड कनेक्टिविटी’ का तेजी से विस्तार किया। इससे ग्राहकों को काम, शिक्षा, मनोरंजन और डिजिटल भुगतान के लिए निरंतर एवं स्थिर सेवाएं मिलेंगी।

भारती एयरटेल के पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित गुप्ता ने कहा, ‘‘ लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और झांसी सहित सभी जिलों में ग्राहक इस विस्तारित नेटवर्क का सीधे लाभ उठाएंगे। इससे हाई-स्पीड 5जी सेवाओं तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित होगी। इससे शहरी एवं ग्रामीण बाजारों में नागरिकों, छात्रों, सूक्ष्म उद्यमियों और सरकारी संस्थानों की दैनिक डिजिटल जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पूर्वी उत्तर प्रदेश एयरटेल के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है और यह विस्तार पूरे क्षेत्र में डिजिटल संपर्क को मजबूत करने को लेकर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पिछले एक वर्ष में हमने 4,300 से अधिक नई 5जी साइट स्थापित की हैं।’’

भाषा जफर मनीषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में