Ganga Mai ki Betiyan: स्नेहा पर छाया, मौत का साया! दुर्गावती की क्रूर साजिश, क्या हो पाएगी कामयाब या स्नेहा देगी मुंह तोड़ जवाब?
Ganga Mai ki Betiyan 6th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
- भड़क उठी बदले की आग!
- स्नेहा की जान पर मंडराया खतरा!
- दुर्गावती की क्रूर चाल!
Ganga Mai ki Betiyan: ‘Zee Tv‘ पर आ रहा, दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ के आने वाले एपिसोड में आ रहा है धमाकेदार मोड़, जहाँ दुर्गावती को सच का पता चल चुका है और अब वह स्नेहा को सिद्धू की ज़िन्दगी से दूर करने का और किडनैप करवाने का प्लान बनती है। जी हाँ ! सबसे बड़ा झटका तो तब लगता है जब पूर्वी, दुर्गावती की बातें सुन लेती है और ख़ुशी के मारे उसे अपने कानों पर विश्वास नहीं होता और वह इंदु को फ़ोन करके दुर्गावती के बारे में बताती है। वे दोनों मिलकर, इसका विरोध नहीं बल्कि मज़ा लेती हैं।
Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: दुर्गावती ने चली घिनौनी साजिश!
जो पहले सिर्फ पारिवारिक विरोध था, अब वह एक खतरनाक साजिश में बदल जाता है। इंदु की मुस्कान, आने वाले खतरे का संकेत देती है क्योंकि वह उन सब के साथ, हाथ मिलाने को तैयार है जो गंगा और उसकी बेटियों के आपसी प्यार और एकता को तोड़ दे।
अब यह सारी चीज़ें सिर्फ कड़वाहट ही नहीं बल्कि असुरक्षित हो जाती हैं।
इंदु और पूर्वी ने मनाया जश्न!
इन साजिशों के पीछे, दोनों की नफरत साफ़ दिखाई पड़ती है क्योंकि दोनों ही अपने अलग-अलग कारणों से स्नेहा को सिद्धू की ज़िन्दगी से हमेशा के लिए दूर करना चाहते हैं, एक तरफ, इंदु को सत्ता और गंगा के साथ उसकी बेटियों से भी बदला चाहिए, ख़ास कर स्नेहा से.. क्योंकि स्नेहा को नुकसान पहुंचा कर वह गंगा को पूरी तरह से तोड़ सकती है। दूसरी और, पूर्वी को सिद्धू की ज़िन्दगी में अपनी जगह चाहिए।
Ganga Mai ki Betiyan 6th April written update: खतरे में पड़ी स्नेहा की जान!
खतरे से अनजान स्नेहा, लखनऊ की ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुँचती है, जहां एक अजनबी उसे परेशान करने लगता है उसकी चीज़ें उठा कर भाग जाता है। यह घटना देखने में भले ही छोटी सी लगे, किन्तु बड़े खतरे की ओर इशारा करती है क्योंकि यह एक सोची समझी साजिश प्रतीत होती है। स्नेहा, रेलवे स्टेशन पर अकेली है, सिद्धू भी उसके साथ नहीं है। ऐसे में क्या स्नेहा, क्या लखनऊ की ट्रेन पकड़ पाएगी? क्या सिद्धू समय रहते, रेलवे स्टेशन पर स्नेहा तक पहुँच पाएगा?
क्या सिद्धू के साथ न होने पर, कोई ऐसा व्यक्ति स्नेहा की मदद करेगा, जिससे किसी को उम्मीद भी न हो? या फिर स्नेहा के किडनैपिंग की साजिश क्या सच में कामयाब हो जाएगी?
क्या खतरों से लड़कर, कामयाब हो पाएगी स्नेहा?
गंगा को अभी-अभी स्नेहा के प्यार के बारे में पता तो चला है किन्तु उसके द्वारा इस पहलू पर कोई भी चर्चा नहीं की गई है। यदि स्नेहा के साथ बातचीत से पूर्व ही, स्नेहा के साथ कोई अनहोनी होती है या कोई घटना घटित होती है तो गंगा पूरी तरह से टूट कर बिखर जायेगी।
अब आने वाले एपिसोड में, यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि यह खतरनाक ट्रैक, किस ओर करवट लेगा? कहानी अब ऐसे मोड़ पर आ रही है जहाँ एक ही घटना स्नेहा, सिद्धू, और गंगा की ज़िन्दगी में उथल-पुथल मचा सकती है।

Facebook


