एयरटेल की इंटरनेट सेवाओं में सुबह आया व्यवधान

Ads

एयरटेल की इंटरनेट सेवाओं में सुबह आया व्यवधान

  •  
  • Publish Date - February 11, 2022 / 01:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) देशभर में भारती एयरटेल के डेटा नेटवर्क में आज सुबह तकनीकी दिक्कत के कारण कुछ समय के लिए व्यवधान आया, हालांकि बाद में सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो गईं। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

एयरटेल के कई उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर पर अपनी परेशानी साझा की और कहा कि उनका मोबाइल डेटा और ब्रॉडबैंड कनेक्शन काम नहीं कर रहे।

नेटवर्क व्यवधान का पता लगाने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के मुताबिक एयरटेल की डेटा सेवाओं में व्यवधान पूरे देश में महसूस किया गया।

भाषा मानसी

मानसी