एआईएसईएफ,यूरोपीय स्पाइस एसोसिएशन ने भारत-ईयू मसाला व्यापार सहयोग के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

एआईएसईएफ,यूरोपीय स्पाइस एसोसिएशन ने भारत-ईयू मसाला व्यापार सहयोग के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

एआईएसईएफ,यूरोपीय स्पाइस एसोसिएशन ने भारत-ईयू मसाला व्यापार सहयोग के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर
Modified Date: February 25, 2026 / 11:32 am IST
Published Date: February 25, 2026 11:32 am IST

कोच्चि, 25 फरवरी (भाषा) ऑल इंडिया स्पाइसेज एक्सपोर्टर्स फोरम (एआईएसईएफ) और यूरोपीय स्पाइस एसोसिएशन (ईएसए) ने भारत-यूरोपीय संघ मसाला व्यापार में खाद्य सुरक्षा, सतत मानकों एवं नियामकीय समन्वय को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बुधवार को यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यहां आयोजित इंटरनेशनल स्पाइस कॉन्फ्रेंस (आईएससी 2026) में एआईएसईएफ के चेयरमैन इमैनुएल नम्बुसेरिल और ईएसए के चेयरमैन बेनोइट विंस्टेल ने इस समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर किए।

विज्ञप्ति में कहा गया कि संयुक्त घोषणा के तहत दोनों संगठनों ने उपभोक्ता स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं आपूर्ति श्रृंखला में नैतिक एवं जिम्मेदार प्रथाओं को बढ़ावा देने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इसमें कहा गया कि दो वर्ष के लिए किया गया यह समझौता सूचना साझा करने, तकनीकी सहयोग और ईयू के नियामकीय आवश्यकताओं पर समन्वित सहभागिता के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।

उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि यूरोपीय बाजारों में अवशेष मानकों की सख्ती एवं सततता संबंधी अपेक्षाओं के बीच यह साझेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है, जिससे निर्यात प्रतिस्पर्धा के लिए नियामकीय तैयारी केंद्रीय महत्व रखती है।

भाषा निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में