Panna Government Job Scam: ‘सेटिंग है ऊपर तक’ कहकर दिखाया इस चीज का सपना, फिर पत्नी के लिए करने लगा ये डिमांड, जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Panna Government Job Scam: ‘सेटिंग है ऊपर तक’ कहकर दिखाया इस चीज का सपना, फिर पत्नी के लिए करने लगा ये डिमांड, जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Panna Government Job Scam: ‘सेटिंग है ऊपर तक’ कहकर दिखाया इस चीज का सपना, फिर पत्नी के लिए करने लगा ये डिमांड, जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Panna Government Job Scam/Image Source: symbolic


Reported By: Amit Khare,
Modified Date: February 25, 2026 / 01:19 pm IST
Published Date: February 25, 2026 12:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकारी नौकरी का झांसा
  • नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा खेल
  • 6 लाख लेकर हुआ फरार

पन्ना: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भोपाल से दबोचते हुए 6 लाख रुपये की ठगी का खुलासा किया है। पन्ना जिले में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 लाख रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फरियादी रामचन्द्र की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गिरीश पाल को भोपाल से गिरफ्तार किया।

नौकरी दिलाने का वादा बना जाल (MP Job Scam Case)

आरोपी ने ऑनलाइन और नगद रकम लेकर ठगी की थी। पूछताछ में उसने ठगी की वारदात करना स्वीकार किया और बताया कि ठगी की रकम पत्नी के इलाज में खर्च कर दी। वहीं पुलिस को अन्य जिलों में भी इसी प्रकार की वारदात करने के सुराग मिले हैं। पन्ना कोतवाली पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी गिरीश पाल को भोपाल से गिरफ्तार किया है। 4 जनवरी 2026 को फरियादी रामचन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने सरकारी नौकरी का झूठा भरोसा देकर अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन और नगद माध्यम से करीब 6 लाख रुपये ठग लिए।

लाखों ऐंठकर फरार हुआ शातिर (Government Job Fraud)

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने फोन-पे के जरिए 5 लाख 80 हजार रुपये और 20 हजार रुपये नगद लेने की बात कबूली। आरोपी के मुताबिक, 1 लाख 10 हजार रुपये उसने वापस कर दिए थे, जबकि शेष 4 लाख 90 हजार रुपये पत्नी के इलाज में खर्च कर दिए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पन्ना के अलावा अन्य जिलों में भी इसी तरह की ठगी की वारदातें की हैं। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और संभावित पीड़ितों की पहचान में जुटी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।