फिजिक्सवाला के अलख पांडेय अब दक्षिण भारत को अपने कारोबार का केंद्र बनाएंगे

Ads

फिजिक्सवाला के अलख पांडेय अब दक्षिण भारत को अपने कारोबार का केंद्र बनाएंगे

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 10:09 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 10:09 PM IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अलख पांडेय कारोबार का विस्तार करने के लिए अगले दो साल तक अपना आधार दक्षिण भारत में स्थानांतरित करेंगे। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस दिशा में पहला कदम उठाते हुए फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने मोहन बाबू विश्वविद्यालय (एमबीयू) के साथ पांच साल का समझौता किया है। इसके तहत कंपनी विश्वविद्यालय के करीब 18,000 छात्रों को ऑनलाइन कृत्रिम मेधा (एआई), कौशल विकास और करियर केंद्रित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगी।

तिरुपति में हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा, ‘‘अगले 24 महीने मेरा जीवन दक्षिण भारत के विद्यार्थियों को समर्पित रहेगा और मैं यहीं रहूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 24 महीनों में मैं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं, ताकि इन क्षेत्रों में पीडब्ल्यू की मौजूदगी बढ़ाई जा सके तथा यहां भी वही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके, जो हम अन्य राज्यों में दे रहे हैं।’’

भाषा

यासिर अजय

अजय