पटना। Government Increased Salary मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सरकार ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दिखाई है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री गो-धन विकास ऋण योजना के जरिए पशुपालकों को गांय-भैंस खरीदने के लिए ब्याज-मुक्त लोन दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधीन गठित आयोग, बोर्ड, निगम, पर्षद और समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।
Government Increased Salary मिली जानकारी के अनुसार मंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री स्तर की सुविधा पाने वाले पदाधिकारियों का मासिक वेतन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 65 हजार रुपये कर दिया गया है। यानी मासिक वेतन में 40 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नए प्रावधान के बाद इन पदाधिकारियों को पहले की तुलना में अधिक मासिक वेतन मिलेगा। दैनिक भत्ते में भी बड़ा इजाफा किया गया है। इसे एक हजार रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 3500 रुपये कर दिया गया है। इस तरह दैनिक भत्ता पहले के मुकाबले साढ़े तीन गुना हो गया है। कैबिनेट के फैसले से संबंधित श्रेणी के पदाधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा।
सम्राट कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पटना में मां सीता महिला विश्वविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति दे दी गई। सरकार ने इस यूनिवर्सिटी में पदाधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए भी प्रशासनिक मंजूरी दे दी गई है। यह अपने आप में पहला ऐसा महिला विश्वविद्यालय होगा, जिसमें चपरासी से लेकर कुलपति तक सभी पदों पर सिर्फ महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसमें सिर्फ छात्राओं को एडमिशन मिलेगा। सीएम ने पूर्व में महिला विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की थी।