मांग घटने से एल्युमीनियम के वायदा भाव टूटे

मांग घटने से एल्युमीनियम के वायदा भाव टूटे

मांग घटने से एल्युमीनियम के वायदा भाव टूटे
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: October 25, 2022 2:56 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के अपने सौदों में कटौती करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम मंगलवार को 45 पैसे टूटकर 193.95 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 45 पैसे यानी 0.23 प्रतिशत के नुकसान के साथ 193.95 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 1,077 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में