Gold and Silver Price Today: सोना खरीदने को शानदार मौका, आज कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या है ताजा भाव
Gold and Silver Price Today: सोना खरीदने को शानदार मौका, आज कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या है ताजा भाव
(Gold and Silver Price Today/ Image Credit: AI-generated)
- सोना सस्ता हुआ
- चांदी में बड़ी गिरावट
- भारत में 2.3% कम होकर 2,15,000 रुपये/किलो
नयी दिल्ली: Gold and Silver Price Today देश में आए दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। लगातार खाने पीने की चीजों से लेकर हर चीजों के दामों में इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर सोने चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अगर आप में इस समय सोने चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज सोने चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिला है।
Gold and Silver Price Today हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने का भाव 248 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 248 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,40,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 1,026 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग सोने की कीमतों में गिरावट की वजह रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.23 प्रतिशत टूटकर 3,985.52 डॉलर प्रति औंस रह गया।
चांदी भी हुई सस्ती
COMEX पर चांदी की कीमतें 0.63% गिरकर $55.83 प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रही हैं। चांदी एक इंडस्ट्रियल मेटल है और ग्लोबल टेक शेयरों में आई गिरावट का इस पर असर देखा जा रहा है। भारत में चांदी की कीमत में आज 2.3% की बड़ी गिरावट आई है और यह 2,15,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Dr Narottam Mishra Datia News: भरी सभा में फूटा पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का गुस्सा.. कहा, ‘मैं याद रखने वाला व्यक्ति हूं, भूलता नहीं’.. जानें किसे दी चेतावनी
- Vande Bharat: नरोत्तम की दो टूक.. ‘दोस्ती-दुश्मनी दोनों को नहीं भूलता’! दतिया उपचुनाव का रण और हुआ भीषण, देखिए ये विस्तृत रिपोर्ट
- Jashpur Dokda Jagannath Rath Yatra : CM विष्णुदेव साय बने गजपति महाराजा! ‘छेरा पहरा’ की पावन रस्म निभाई, दोकड़ा में दिखा आस्था का सबसे भव्य नज़ारा

Facebook


