मांग घटने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

मांग घटने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

मांग घटने से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: October 27, 2022 5:44 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों के अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम 1.15 रुपये टूटकर 203.35 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में नवंबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.15 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत के नुकसान के साथ 203.35 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,485 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में