कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा के भाव घटे

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा के भाव घटे

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा के भाव घटे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: September 29, 2022 5:26 pm IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के सौदों के आकार को घटाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 30 पैसे नरम हो कर 190.20 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 30 पैसे यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 190.20 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 4,424 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा

रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में