हाजिर मांग के कारण लएल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण लएल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण लएल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: January 25, 2021 11:59 am IST

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.10 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 55 पैसे अथवा 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 163.10 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 807 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने की वजह से कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे यहां वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में