Ram Gopal Agarwal Remand News: रामगोपाल अग्रवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने इतने दिनों के लिए बढ़ाई रिमांड, कई मामलों में पूछताछ करेगी EOW
Ram Gopal Agarwal Remand News: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आज फिर से 5 दिन की पुलिस रिमांड में सौंप दिया गया है।
Ram Gopal Agarwal Remand News/Image Credit: AI
- कोर्ट ने फिर बढ़ाई रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड।
- 9 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद EOW ने की थी रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड की मांग।
- EOW की मांग पर कोर्ट ने 5 दिन बढ़ाई रामगोपाल अग्रवाल की रिमांड।
Ram Gopal Agarwal Remand News: रायपुर: आबकारी , कोल सहित कई घोटाले के मामले में EOW के द्वारा गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आज फिर से 5 दिन की पुलिस रिमांड में सौंप दिया गया है। आज 9 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर EOW ने रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया जहां पर EOW ने उन्हें फिर से पूछताछ के लिए रिमांड में देने का अनुरोध कोर्ट से किया था , जिस पर कोर्ट ने उन्हें 22 जुलाई तक एक बार फिर से रिमांड में सौंप दिया है।
कांग्रेस के कई नेता पहुंचे थे कोर्ट
Ram Gopal Agarwal Remand News: आज दोपहर लगभग 2:30 बजे जब रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट लाया गया तो पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, रायपुर जिला के शहर ग्रामीण अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, राजेंद्र पप्पू बंजारे सहित कई कांग्रेसी नेता कोर्ट पहुंचे। रामगोपाल अग्रवाल के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि EOW के आवेदन पर रामगोपाल अग्रवाल को 5 दिन के पुलिया रिमांड पर सौंपा गया है। इसके अलावा आबकारी विभाग के एक अन्य मामले में उनकी गिरफ्तारी भी की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Gwalior Husband Viral Wife Private Photos : ससुर के सामने पत्नी के साथ करने लगा ऐसी हरकत! बीवी ने नहीं मानी बात तो अश्लील फोटो-वीडियो कर दिए वायरल,घरवालों ने भी पूरा साथ दिया
- IAS Officers Transfer and Posting Full List: नहीं लगी भनक और हो गया एक दर्जन से ज्यादा IAS अफसरों का तबादला.. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की लिस्ट, आप भी देखें
- Rohit sharma Retirement Latest Update: रोहित शर्मा की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को मिलेगी टीम इंडिया में जगह, चयनकर्ताओं ने कर लिया है तय! जानिए कौन हैं वो

Facebook


