IAS Officers Transfer and Posting Full List: नहीं लगी भनक और हो गया एक दर्जन से ज्यादा IAS अफसरों का तबादला.. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की लिस्ट, आप भी देखें

IAS Officers Transfer and Posting Full List: केरल सरकार ने कई IAS अधिकारियों का तबादला किया और कई को नई जिम्मेदारियों व अतिरिक्त प्रभार सौंपे।

IAS Officers Transfer and Posting Full List: नहीं लगी भनक और हो गया एक दर्जन से ज्यादा IAS अफसरों का तबादला.. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की लिस्ट, आप भी देखें

IAS Officers Transfer and Posting Full List || Image- AI Generated File

Modified Date: July 17, 2026 / 05:00 pm IST
Published Date: July 17, 2026 5:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केरल में IAS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल।
  • कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार।
  • प्रशासनिक विभागों में नई नियुक्तियां।

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। (IAS Officers Transfer and Posting Full List) कई अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

कृषि निदेशक श्रीराम वेंकटरमण को केरल एकेडमी फॉर स्किल्स एक्सीलेंस के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सुफियान अहमद को शहरी मामलों का निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें स्मार्ट सिटी तिरुवनंतपुरम लिमिटेड के CEO और रोजगार एवं प्रशिक्षण निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

मिनहाज आलम को उद्योग (कॉयर) विभाग का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

शर्मिला मैरी जोसेफ, स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव, अब आयुष विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।

ट्रांसफर और एडिशनल चार्ज

केरल वाटर अथॉरिटी के प्रबंध निदेशक इनबासेकर के को सांस्कृतिक कार्य विभाग का निदेशक बनाया गया है।

सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार प्रेम कृष्णन एस को जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

हाउसिंग कमिश्नर एलेक्स वर्गीज अब रेजिलिएंट केरल प्रोग्राम फॉर रिजल्ट्स (तटीय संरक्षण) के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

अनुसूचित जाति विकास विभाग की निदेशक डी. धर्मलाश्री को स्थानीय स्वशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

दूसरे कई महत्वपूर्ण फेरबदल

मुख्य सचिव के स्टाफ अधिकारी सूरज शाजी AMRUT मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह संभालते रहेंगे।

सिविल सप्लाईज कमिश्नर हिमा के. को अनुसूचित जाति विकास विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पंचायत निदेशक अपूर्वा त्रिपाठी अब इन्फॉर्मेशन केरल मिशन की परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी भी निभाएंगी।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्रियों ने शंघाई में एआई, व्यापार एवं निवेश संबंधों पर की चर्चा

जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर

अदालत के आदेश के बाद योग महासंघ मान्यता के लिए आईओए और मंत्रालय से संपर्क करेगा

अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हंसिका ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown