हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.40 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में एल्युमीनियम के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 65 पैसे अथवा 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.40 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 904 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण व्यापारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


