हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:36 pm IST
Published Date: February 25, 2021 10:14 am IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 174.85 रुपये प्रति किग्रा हो गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के फरवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.40 रुपये अथवा 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 174.85 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 839 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग समर्थन के कारण व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे मुख्यत: यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में