कमजोर मांग की वजह से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग की वजह से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 18, 2021 10:27 am IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.15 प्रतिशत की हानि के साथ 196.85 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 1.15 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 196.85 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 1,391 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में