कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 24, 2021 11:19 am IST

नयी दिल्ली, 24 मई (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 2.30 रुपये की गिरावट के साथ 185.85 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 2.30 रुपये यानी 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 185.85 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 992 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में