कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: January 13, 2021 3:17 pm IST

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 164.40 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के जनवरी महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 पैसे अथवा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 164.40 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 851 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां एल्युमीनियम वायदा कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में