हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 17, 2021 9:48 am IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 194.90 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 75 पैसे यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 194.90 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 1,343 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में