ताजा सौदों से एल्युमीनियम के वायदा के भाव चढ़े

ताजा सौदों से एल्युमीनियम के वायदा के भाव चढ़े

ताजा सौदों से एल्युमीनियम के वायदा के भाव चढ़े
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 7, 2022 3:51 pm IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से शुक्रवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत 0.39 प्रतिशत बढ़कर 207.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 80 पैसे यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 207.20 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 4,982 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों की ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा रिया प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में