नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.95 रुपये की तेजी के साथ 338.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.95 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 338.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,722 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर, लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में एल्युमीनियम की कीमतें 21.05 डॉलर या लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 3,270 डॉलर प्रति टन हो गईं।
भाषा राजेश राजेश
राजेश