नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 10 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 344.30 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 10 पैसे यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 344.30 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 4,307 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा मुनाफावसूली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश