नए सौदों से एल्युमीनियम के वायदा भाव में तेजी

Ads

नए सौदों से एल्युमीनियम के वायदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 01:29 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 01:29 PM IST

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) ) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से एल्युमीनियम के वायदा भाव में मंगलवार को करीब 0.69 प्रतिशत की तेजी आई और यह 355.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 2.45 रुपये या 0.69 प्रतिशत चढ़कर 355.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 71 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार उपभोग करने वाले उद्योगों की मांग के बीच कारोबारियों के नए सौदे करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा निहारिका

निहारिका